3 हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को पुलिस कप्तान ने झंडी दिखाकर किया रवाना

गया : गया में पुलिस को हाईवे पर अपराध नियंत्रण यातायात नियमों का पालन करने व एक्सीडेंट में घायलों को मदद करने के लिए तीन हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन पुलिस मुख्यालय की ओर से मुहैया कराया गया है। सोमवार को पुलिस कप्तान आशीष भारती ने हरी झंडी दिखाकर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक वाहनों में सीसीटीवी कैमरे से लेकर फर्स्ट मेडिकल उपकरण उपलब्ध है। यह वाहन एनएच-83 चाकंद थाना अंतर्गत एनएच 99 और डोभी थाना अंतर्गत और एनएच-2 शेरघाटी थाना अंतर्गत सड़कों पर यह हाईवे पेट्रोलिंग वाहन रफ्तार भरेगा। ये वाहन यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सभी आवश्यक संसाधनों से लैस है। इन वाहनों के माध्यम से राजमार्गों पर यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सड़कों पर होनेवाले हादसों को रोकने के लिए सरकार ने अब पुख्ता इंतजाम कर लिया है। मालूम हो कि सबसे अधिक दुर्घटना वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब अत्याधुनिक वाहनों से पेट्रोलिंग होगी। यह वाहन फोरडी स्पीड रडार और कैमरों से लैस होंगे जो ऑटोमैटिक चालान निर्गत कर सकेंगे। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए वाहन में गैस कटिंग मशीन, ट्रैफिक कोन, फोल्डेबल स्ट्रेचर आदि उपकरण भी होंगे। कैमरे और रडार से लैस वाहन पेट्रोल करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर इन वाहनों की मदद से ई-चालान भी काटा जाएगा।

यह भी पढ़े : साइबर क्राइम नेटवर्क का पर्दाफाश, कई हुए गिरफ्तार

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में 60 मीटर से अधिक...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय सभाकक्ष में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL)...

गढ़वा: दानरो नदी की बदहाली पर डीसी सख्त, कचरा डंपिंग पर...

गढ़वा: डिप्टी कमिश्नर पशुपतिनाथ मिश्रा ने दानरो नदी की खराब हालत को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, जिसे अक्सर शहर की जीवनरेखा कहा जाता...

द्वितीय ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल-2026 का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री व पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज बधाई बैंक्वेट हॉल पटना में बिहार नर्सरीमेन एसोसिएशन...

मुंबई में करंट लगने से धनबाद के युवक की मौत, सांसद...

Dhanbad News: धनबाद का एक युवक, जो काम के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुंबई इलाके में गया था, करंट लगने से दुखद रूप से...

बिस्कोमान भवन के 13वें मंजिल पर लगी आग, विभाग ने दिखायी...

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना के गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के 13वें मंजिल पर आग लगी है। दमकल की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img