Business : अब मदर डेयरी दूध-पनीर के साथ बेचेगा आटा और गुड़ भी

डिजीटल डेस्क : Businessअब मदर डेयरी दूध-पनीर के साथ बेचेगा आटा और गुड़ भी। अपने दुग्ध उत्पादों के लिए सालों से भारतीयों के बीच अलग पहचान रखने वाली कंपनी मदर डेयरी ने अपने अपने Business के तेवर और कलेवर को नया लुक देने की ओर कदम बढ़ाया है। इसके तहत अब केवल दूध-पनीर ही नहीं बल्कि अब मदर डेयरी पर आटा और गुड़ भी मिलेगा।

मदर डेयरी ने एनसीओएल के साथ किया करार

मदर डेयरी अब ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स बेचेगी। इसके लिए कंपनी ने नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के साथ करार किया है। इसके तहत कंपनी फिलहाल अभी भारत ऑर्गेनिक्स ब्रांड के आटा और गुड़ को बेचेगी। इस करार के तहत मदर डेयरी फिलहाल अभी ऑर्गेनिक गुड़ और आटा ही बेचेगी।

कंपनी इसकी शुरुआत दिल्ली एनसीआर के बाजारों से करने जा रही है। इस डील के तहत मदर डेयरी अपने नेटवर्क के जरिए एनसीआर में भारत ब्रांड ऑर्गेनिक्स के उत्पादों की सप्लाई करेगी, जिनमें प्रमुख तौर पर भारत ऑर्गेनिक्स आटा और भारत ऑर्गेनिक गुड़ की बिक्री शुरू की है।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

मदर डेयर के एमडी बोले – कंपनी का लक्ष्य है भारत का स्वस्थ बनाना

मदर डेयरी के एमडी (प्रबंध निदेशक) मनीष बंदलिश ने कहा कि –‘बीते मंगलवार को ही दिल्ली- एनसीआर में भारत ऑर्गेनिक्स ब्रांड के तहत एनसीओएल के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के साथ समझौता किया है। इस करार से मदर डेयरी का लक्ष्य अपने भारत को स्वस्थ बनाना है।

…मदय डेयरी अपने नेटवर्क और एनसीओएल की ऑर्गेनिक फॉर्मिंग की मदद से लोगों को सस्ते दामों में बढ़िया उत्पाद मुहैया कराएगी। मदर डेयरी अब आर्गेनिक आटा और गुड़ जैसे उत्पाद बाजार में उतारने जा रही है’।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

10 हजार दुकानों के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर मदर डेयरी के ऑर्गेनिक उत्पाद

मदर डेयरी और एनसीओएल के बीच हुए करार में यह हुआ है कि कंपनी ढेर सारे ऑर्गेनिक उत्पाद को लोगों तक किफायती दामों में पहुंचाएगी। रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद की बिक्री को बढ़ाकर ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को मुनाफा दिलाना भी कंपनी के लक्ष्यों में से एक है।

फिलहाल मदर डेयरी का ऑर्गेनिक गुड़ और आटा दिल्ली एनसीआर में 300 स्टोर और लगभग 10 हजार दुकानों के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर बेचने की तैयारी है।

बता दें कि मदर डेयरी कंपनी की शुरुआत वर्ष 1947 में हुई थी। शुरू में कंपनी सिर्फ दूध ही बेचती थी और इस समय यह क्रीम, घी के साथ-साथ पनीर भी बेचती है। कंपनी धारा ब्रांड के साथ मिलकर फल और सब्जियां भी बेचती है।

मदर डेयरी ने जिस एनसीओएल के साथ कारोबारी करार किया है, वह एक बहुराज्यीय सहकारी समिति है।  एनसीओएल को एनडीडीबी, नैफेड, एनसीडीसी, जीसीएमएमएफ लिमिटेड और एनसीसीएफ का समर्थन मिला है।

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...