Lohardaga Death : झोलाछाप डॉक्टर की वजह से चली गई गर्भवती युवती की जान…

Lohardaga Death : डॉक्टर को भगवान का रुप माना जाता है। माना जाता है भगवान के बाद यदि इंसान का जान बचाने डॉक्टर सबसे ज्यादा मददगार होते हैं। पर कैसा हो जब डॉक्टर ही मौत का कारण बन जाए। कैसा हो जब डॉक्टर की दवाई से मरीज की हो मौत हो जाए। लोहरदगा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक छोलाछाप डॉक्टर के दिये गए दवाई खाने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : JSSC CGL-2024 का रिजल्ट जारी, यहां देखे लिस्ट… 

Lohardaga Death : 4 माह की गर्भवती थी युवती

दरअसल हुआ यूं कि एक 4 माह की गर्भवती युवती अपना गर्भपात कराने के लिए एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां गई थी। झोलाछाप डॉक्टर ने युवती को एक दवाई दी। दवाई खाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

गर्भपात कराने के लिए गई थी डॉक्टर के पास

मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवती लातेहार जिला के चंदवा की रहने वाली बताई जा रही है। युवती को उसकी सहेली और एक युवक अस्पताल में लेकर आई थी। युवती की सहेली ने बताया कि युवती 4 माह से गर्भवती थी। युवती के प्रेमी ने बच्चा रखने से इंकार कर दिया जिसके बाद युवती गर्भपात कराने के लिए एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गई थी।

ये भी पढ़ें-Gumla Crime : बालू माफियाओं में मचा हड़कंप, पुलिस ने कर दिया… 

पता नहीं डॉक्टर ने क्या दवाई दी कि खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल लाने से पहले ही युवती की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

 

 

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...