सीतामढ़ी और शिवहर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव को लेकर मतदान जारी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी और शिवहर जिले में तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव को लेकर मतदान की प्रकिया जारी है। मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बिहार पुलिस के जवानों के अलावा मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किए गए है। इतना ही नहीं वोटर भी मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव को लेकर सीतामढ़ी में कुल 54 मतदान केंद्र बनाए गए है तो वहीं शिवहर जिले में कुल नौ मतदान केंद्र बनाए गए है।

गौरतलब है कि देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी से सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हो गया था। जिस पर उपचुनाव कराया जा रहा है। कुल 18 प्रत्याशी इस चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। जदयू से इंजीनियर अभिषेक झा तो राजद से गोपी किशन चुनाव मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी से विनायक गौतम चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने आम मतदाताओं से बूथ पर जाकर अपने मत का इस्तेमाल करने की लोगों से अपील की।

यह भी पढ़े : तिरहुत स्नातक उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है मतदान

यह भी देखें :

https://youtu.be/Fccsn4Loe3U?si=8eKV2VfWgaQ5bM_U

अमित कुमार की रिपोर्ट

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...

PMCH Review Meeting: मरीज सुविधाओं पर सख्त निर्देश, Health Secretary Kumar...

 पटना के पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।PMCH...