Advertisment

युवक की कुएं में डूबकर मौत, भाई के साथ घूमने गए थे रिश्तेदार के घर

मुंगेर : मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा पंचायत के शिवपुर लौगांय निवासी संजय शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र शशि शर्मा का कुएं में डूबकर मौत हो गई। शशि अपने छोटे भाई बिट्टू और बहनोई ललन कुमार के साथ मंदारी गांव एक रिश्तेदार से मिलने के लिए गया था, जहां घर आने के क्रम में कुएं में डूब गया। वहीं बहनोई ने आस-पास ग्रामीणों की मदद से कुएं में डूबे शशि को निकाला जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हवेली खड़गपुर में भरती कराया जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल लाई है।

25 नवंबर को हुई थी शादी

मृतक शशि शर्मा दिल्ली में फर्नीचर बनाने का काम करता था वही अपनी शादी में घर आया था। मृतक शशि शर्मा की शादी 25 नवंबर को बांका जिला के बेलहर प्रखंड के झिकुलिया पंचायत के महेश शर्मा की पुत्री प्रियंका कुमारी से हुई थी। मृतक के बहनोई ललन कुमार ने बताया की हम लोग दिल्ली में फर्नीचर का काम करते है। शशि की शादी में पुरे परिवार के साथ सुसराल शिवपुर लौगांय आए थे और शनिवार को हमलोग दिल्ली जाने वाले थे इसलिए गुरुवार को हम दोनों साले के साथ एक रिश्तेदार से मिलने के लिए मंदारी गांव गए थे, जंहा घर लौटने के क्रम में रास्ते में पैर फिसलने के कारण वह बड़े जैसा कुएं में गिर गया था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्क्त के कुएं में डूबे शशि को निकाला और इलाज के लिए खड़गपुर अस्तपताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : मुंगेर मैराथन 2024 : पुरुष धावक अभिषेक सोनी व महिला वर्ग में रोजी सिद्दकी हुए सम्मानित

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Jamshedpur House Demolition Notice: NGT नोटिस के विरोध में भड़के लोग,...

Jamshedpur House Demolition Notice: भुइयांडीह इलाके में प्रशासन द्वारा घर खाली करने और उन्हें गिराने के नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों में...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...