Dhanbad : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण सिंह के द्वारा बीसीसीएल लोदना एरिया 10 के महाप्रबंधक एवं AT देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी को अतिक्रमण वाद अधिनियम के अंतर्गत प्रपत्र एक में नोटिस जारी कर अनाबाद झारखंड सरकार की जमीन में गैर कानूनी तरीके से किए गए ओबी डंप को हटाने हेतु निदेशित किया है ।
अंचल अधिकारी ने अपने जारी नोटिस में GM बीसीसीएल एरिया 10 लोदना एवं AT देवप्रभा कंपनी को यह बताया है कि आपके द्वारा जिस भूमि पर ओबी डंप किया जा रहा है l वह भूमि झारखंड लोक अतिक्रमण अधिनियम 1956 के अंतर्गत लोकभूमि है और आपके द्वारा किया गया ओबी डंप उपरोक्त अधिनियम में निहित प्रावधानों के विरुद्ध है।
ये भी पढ़ें-Ganja Smuggling : 2 करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर धराए, ओड़िशा से…
उन्होंने यह बताया है कि दी जा रही नोटिस के माध्यम से आपको सूचित किया जाता है कि आप सभी राजस्व दस्तावेज के साथ 16 दिसंबर को अंचल अधिकारी के कक्ष में उपस्थित होकर यह बताएं की क्यों नहीं उक्त लोक भूमि पर आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाए।
Dhanbad : बीसीसीएल एवं उसके आउटसोर्सिंग कंपनी की मिली भगत से हो रहे अवैध काम
उन्होंने अपने नोटिस में यह भी लिखा है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने अथवा दस्तावेज के समर्पित नहीं किए जाने पर यह मान लिया जाएगा कि उक्त के संदर्भ में आपको कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है और अंचल अधिकारी आगे की एकतरफा कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होंगे।
अंचल अधिकारी ने बताया कि सुरंगा क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई थी की एक बड़े क्षेत्र लगभग 120 एकड़ में जो कि अनाबाद झारखंड सरकार की जमीन है बीसीसीएल एवं उसके आउटसोर्सिंग कंपनी की मिली भगत से ओबी डंप किया जा रहा है जो की पूर्णतः गैरकानूनी है। जानकारी मिलने के बाद तुरंत प्रभाव से अंचल अधिकारी के द्वारा अपने कर्मियों से प्रतिवेदन लेकर और संबंधित कंपनी एवं बीसीसीएल को नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- Gumla Accident : केटीएम और स्प्लेंडर में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत तीन गंभीर…
अंचल अधिकारी ने बताया कि बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद उपरोक्त जमीन से डंप ओबी को हटाया जाएगा और हटाने के खर्च की वसूली संबंधित एजेंसी से की जाएगी। साथ ही झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—



















