Jehanabad में लोगों को दिया जा रहा सड़ा चावल, विधायक ने निरीक्षण के बाद कहा…

जहानाबाद: जहानाबाद में सरकारी राशन की दुकानों में सड़ा हुआ चावल लोगों के बीच वितरित की जा रही है। चावल देख कर स्थानीय लोग भड़क उठे और स्थानीय विधायक से मामले की शिकायत की। मामला जहानाबाद के घोषी प्रखंड क्षेत्र की है। घोसी में सरकारी राशन दुकान में सड़ा चावल देख भड़के लोगों ने विधायक रामबली यादव से शिकायत की। शिकायत के बाद विधायक सीधे प्रखंड कार्यालय स्थित गोदाम पहुंचे। गोदाम में भी उन्होंने कीड़े लगे चावल देखा जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जताई और मामले की शिकायत अनुमंडल अधिकारी से की।

उन्होंने कहा कि गोदाम से डीलर को सड़ा हुआ चावल सप्लाई किया जा रहा है और वही चावल गरीब लोगों के बीच बांटा जा रहा है। चावल की गुणवत्ता ऐसी है कि इंसान तो दूर जानवर को भी नहीं खिलाया जा सकता है। यह चावल खा कर लोग बीमार हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गोदाम में एक मुंशी के सहारे डीलर को चावल आपूर्ति की जा रही है वहां कोई अधिकारी तक मौजूद नहीं रहते हैं।

उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि यहां बिचौलिया इस कदर हावी है कि गरीबों का निवाला तक छिना जा रहा है। मामला सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। विधायक ने कहा कि अगर जल्दी ही मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो गोदाम के समीप धरना दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें-  Motihari पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा, कहा हम जीतेंगे 225 सीट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...