ये प्लास्टिक नहीं फोर्टीफाइड चावल है, लोगों की आशंकाओं को अधिकारियों ने किया दूर

मुंगेर : ये प्लास्टिक नहीं- मुंगेर के तारापुर के डीलर के द्वारा दिए गए चावल में प्लास्टिक चावल

मिलने की बात को ले लाभुकों में अफरा तफरी मच गई. लोगों के अनुसार जब

उन्होंने डीलर से मिले चावल को पकाया तो कई दाने नहीं पके और

जो देखने में प्लास्टिक के चावल जैसे दिखा. वहीं इस बात को ले एमओ ने बताया कि

यह प्लास्टिक चावल नहीं बल्की फोर्टीफाइड चावल है.

rice 22Scope News

लाभुकों में मचा हड़कंप

दरअसल मुंगेर के तारापुर अनुमंडल कार्यालय पदाधिकारी आवास के समीप फजेलीगंज गोढ़ी टोला में राशन के खाद्यान्न को लेकर अफरा तफरी मच गई. 21 लाभुकों में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में चावल बनाया गया तो कुछ चावल पका ही नहीं. लाभुक बतासिया देवी, आरती देवी, अनिता देवी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 49 किलो, 48 किलो एवं 63 किलो चावल दिया गया था. डीलर द्वारा दिए गए चावलों में एक किलो चावल में लगभग 50 से 100 ग्राम चावल पका नहीं, और देखने में प्लास्टिक जैसा लगा.

rice1 22Scope News

अधिकारियों ने प्लास्टिक का चावल होने से किया इनकार

सूचना पर एमओ तारापुर राहुल कुमार एवं असरगंज के एमओ लोकेश कुमार ठाकुर भी जांच के लिए पहुंचे. जांचोपरांत अधिकारियों ने प्लास्टिक का चावल होने की बात से इनकार किया. और कहा कि जागरूकता की आवश्यकता है. सरकार के द्वारा इसी माह से फोर्टीफाइड चावल दिया जा रहा है. यह एक प्रतिशत ही रहता है. फोर्टीफाइड राइस में जो एक प्रतिशत मिलाया जाता है, उसे पीसकर उसमें पोषक तत्व की मात्रा बढ़ाई जाती है. चावल में मिलाकर उसे डिस्पैच किया जाता है.

ये प्लास्टिक नहीं: लोगों को किया जा रहा जागरूक

अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार आ रहा है. इससे उपभोक्ताओं को लगता है कि प्लास्टिक चावल है. इसके लिए जागरूक किया जा रहा है. यह सही है कि इसका प्रचार प्रसार लाभुकों के बीच जिस स्तर पर होना चाहिए था वह नहीं हुआ है. इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा. जिससे लोगों के संदेह को दूर किया जा सके. यह प्लास्टिक चावल नहीं है.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...