रांची नगर निगम की बैठक में ग्रीन जोन बढ़ाने और प्रदूषण कम करने की दिशा में सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्णय

रांची: रांची नगर निगम की एक बैठक में प्रदूषण कम करने और इलाके में ग्रीन जोन बढ़ाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम प्रशासक संदीप कुमार सिंह ने की। आर्किटेक्टों ने शहर के समेकित विकास के लिए ले आउट प्लान, पार्किंग, निर्माण कार्यों में विचलन, पुराने भवनों का नियमितीकरण और जर्जर भवनों के सौंदर्यकरण से संबंधित अपने सुझाव दिए।

रांची नगर निगम प्रशासक ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से शहर का विकास निगम की प्राथमिकता है और प्राप्त सुझावों पर जल्द ही अमल किया जाएगा। बैठक में रांची को हरा-भरा बनाए रखने की दिशा में भी चर्चा हुई। यह भी बताया गया कि निगम का फोकस ग्रीन जोन बढ़ाने पर होगा, जिसके तहत ओपन स्पेस भी बढ़ाए जाएंगे।

रांची नगर निगम :

बैठक में रांची नगर निगम के वार्डों के नक्शा पास करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कार्य का बंटवारा भी किया गया। अब तक सभी 53 वार्डों के नक्शे का काम अपर नगर आयुक्त संजय कुमार के जिम्मे था, लेकिन अब इस कार्य में अपर नगर आयुक्त फिलियस बारला भी शामिल किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, शहर में जाम की समस्या और पार्किंग के स्थायी समाधान के लिए मल्टी-लेयर पार्किंग बनाने की योजना पर भी चर्चा हुई। प्रदूषण कम करने के लिए सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है, जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। शहर के सभी वार्डों में पार्क और खेल के मैदान बनाने के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...