हेलो! आपको Loan चाहिए क्या? और फिर कर देते थे कांड

पटना: बिहार में इन दिनों साइबर अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है।‌ एक बार फिर राजधानी पटना में पुलिस ने एक साइबर अपराध करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है।‌ पटना के रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित एक साइबर कॉल सेंटर में छापेमारी कर ठगी करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है।‌ इस दौरान पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।‌ सरगना नवादा का गोल्डन उर्फ़ बादल है जबकि अन्य लोग तेलंगाना और गुजरात के हैं।‌

मामले में सिटी एसपी वेस्ट शरथ आर एस ने बताया कि यह गिरोह एक फर्जी कॉल सेंटर चलाता है जहां से भोलेभाले लोगों को फोन कर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।‌ ये फोन कर लोगों को रिलायंस समेत अन्य नामी कंपनियों के नाम पर कॉल कर लोन दिलाने का झांसा देते थे और उनसे रूपये ठगते थे।‌ पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर से 26 मोबाइल, 140 एटीएम और 112 से अधिक अकाउंट का डिटेल्स बरामद किया है।‌

पुलिस पूछताछ में मुख्य सरगना ने बताया कि वह ग्रेजुएट है और गुजरात और तेलंगाना से लोगों को नौकरी के नाम पर लाता था और फिर उनसे लोन दिलाने के लिए कॉल करवाता था।‌ बताया जाता है कि ये ठग ने अब तक कई लोगों से ठगी कर चुके हैं।‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   PM Modi का विजन विकसित भारत @2047 जनभागीदारी से पूरा होगा- डॉ प्रेम कुमार

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Loan Loan Loan

Loan

Highlights

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...