विजय सिन्हा से मिले BPSC छात्र, कहा- युवाओं के साथ झूठी भ्रांतियां फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पटना : राजधानी पटना में नॉर्मलाइजेशन को लेकर बीपीएससी छात्र छह दिसंबर को सड़क पर उतरे थे। पुलिस के लाख मना करने के बाद छात्र नहीं माने तो लाठीचार्ज करना पड़ा। इसको लेकर बिहार की राजनीति गरम हो गई है। कल यानी सात दिसंबर को रात में बीपीएससी छात्र बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से उनके आवास पर मुलाकात की। पुरुष और महिला छात्र जाकर अपनी समस्याओं के बारे में मंत्री को अवगत कराया।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पहुंचे छात्रों को आश्वासन दिया कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की झूठी और तथ्यहीन भ्रांतियां फैलाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली मानसिकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये बच्चे हमारे देश और बिहार के भविष्य हैं। साजिश के साथ राजनीतिक रोटी सेंकने वाले लोग, ना तो राज्य के हितैषी हो सकते हैं और ना ही देश के। बिहार सरकार पूरी गंभीरता से पूरे विषय पर सजग है और छात्रों के हित में सही निर्णय करने हेतु प्रयासरत है।

Vijay Sinha 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा छात्र आंदोलन की देन है, इसलिए उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी सारी बातों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखा जाएगा। ‌‌साथ ही साथ उन्होंने बीपीएससी के अध्यक्ष से बात करते हुए रविवार को छात्रों से मिलने की सलाह दी। जिसके बाद आज छात्रों का प्रतिनिधिमंडल बीपीएससी अध्यक्ष से जाकर मिलेंगे।

यह भी पढ़े : बिहार के प्रतिभा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं कुछ लोग – विजय सिन्हा

महीप राज की रिपोर्ट

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...