चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की 4 बाइक के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ तीन शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। थाली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर चोरी की चार बाइक के साथ तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, शातिर चोर बाइक की चोरी कर शराब कारोबारी या अन्य लोगों को बेच दिया जाता था। वहीं बाइक चोरी के अन्य मामले में शामिल इनके साथियों का नाम पता चला है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्त की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी बाइक चोर अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोसिंघना गांव के सुधीर यादव, सिंटू यादव और लवकुश कुमार शामिल है।

यह भी देखें :

बताते चलें कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह का एक सिडिकेट के रूप में काम करता है। जिसका काम जिले से बाइक की चोरी कर चोरी की बाइक को विभिन्न इलाके में शराब के धंधे से जुड़े धंधेबाजों को बेचा जाता है। इन्हीं चोरी की बाइक से शराब एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम किया जाता है। फिलहाल पुलिस सभी बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : साइबर ठग रोज ईजाद कर रहे ठगी का नया ट्रेंड, नवादा पुलिस ने तीन को धर दबोचा

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...