Kaimur में मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला, फायरिंग…

177
Kaimur
Kaimur में मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला, फायरिंग...
Advertisment

कैमूर: कैमूर में इन दिनों पुलिस प्रशासन पर बात बात पर लोग हमला करने लगे हैं। अब एक बार फिर कैमूर में मद्य निषेध विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मामला कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाज्जुपुर पोखर के समीप की है। बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग की टीम पोखर के पास अवैध शराब को लेकर जांच कर रही थी। इस दौरान टीम आने जाने वाली वाहनों की जांच कर रही थी तभी दो व्यक्तियों ने जांच करने से मना किया और टीम को गाली देकर भाग गए।

Advertisment

बाद में दुबारा 10 से 15 लोगों का हुजूम मौके पर आये और टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने इस दौरान ईंट पत्थर भी चलाये जिससे एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हमले में मद्य निषेध विभाग की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। शराब माफियाओं का उग्र रूप देख कर अंत में मद्य निषेध के अधिकारियों ने हवाई फायरिंग की और किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से निकले। मामले में एक्साइज थानाध्यक्ष ने बताया कि हमलावरों ने ईंट पत्थर के साथ ही फायरिंग भी की जिसके बाद टीम ने भी हवाई फायरिंग की और किसी तरह अपनी जान बचा कर निकले। मामले दस नामजद और कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री ने Patna Junction के समीप निर्माणाधीन भूमिगत मार्ग (सब-वे) एवं मल्टीलेवल हब का किया निरीक्षण

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Kaimur Kaimur Kaimur

Kaimur

Advertisement