गैस एजेंसी लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने दो गैस एजेंसी लूटकांड का सफल उद्वेदन करते हुए दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पिछले दिनों केसरिया और पिपरा कोठी में गैस एजेंसी में लूटपाट किया था और फिर केसरिया थाना इलाके में अन्य और अपराधियों के साथ इकट्ठा होकर आगे भी किसी लूट का प्लान बना रहा था। पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी राहुल और मजीत को हथियार और जिंदा कारतूस और लूट की राशि के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं मोतिहारी सदर-2 डीएसपी जितेश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों गैस लूट कांड में शामिल दो अपराधी अन्य अपराधियों के साथ बैठकर आगे की प्लान बना रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। इन दोनों अपराधियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है।

यह भी पढ़े : रिपुराज ब्रांड चावल के फैक्ट्री सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर IT की रेड

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...