Advertisment

Tirhut Graduates Constituency Counting: पहले चरण की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी हैं सबसे आगे तो जदयू और राजद…

मुजफ्फरपुर: तिरहुत स्नातक क्षेत्र विधान परिषद उप चुनाव में वोटों की गिनती आज चल रही है। मुजफ्फरपुर के एमआईटी में वोटों की गिनती के लिए 20 टेबल लगाया गया है। गिनती स्थल पर सुबह 8 बजे से गहमागहमी चल रही है। सुबह आठ बजे से मतगणना कर्मी वोटों का बंडल बनाने में जुट गए। इस दौरान 50 50 बैलेट का बंडल बनाया गया और फिर सोमवार को शाम से गिनती शुरू की गई। पहले राउंड की गिनती के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर वृजवासी 3133 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं जबकि जन सुराज के प्रत्याशी दूसरे, राजद प्रत्याशी तीसरे और जदयू प्रत्याशी चौथे नंबर पर हैं।

पहले राउंड की गिनती के बाद जन सुराज के प्रत्याशी को 1610 वोट प्राप्त हुआ है जबकि राजद के प्रत्याशी गोपी किशन को 1234 और जदयू के अभिषेक झा को 1184 वोट प्राप्त हुआ है। वोटों की छटनी में कुल 931 वोट अवैध पाए गए। बता दें कि पांच दिसंबर को हुए मतदान हुआ था जिसकी गिनती आज की जा रही है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के देवेश चन्द्र ठाकुर एमएलसी थे और लोकसभा चुनाव में उनके जीत हासिल करने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-   महुआ से RJD MLA मुकेश रौशन का रोता हुआ वीडियो हुआ वायरल, तेजप्रताप के दावे के बाद कहा…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Tirhut Graduates Constituency Counting Tirhut Graduates Constituency Counting Tirhut Graduates Constituency Counting

Tirhut Graduates Constituency Counting

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...