Patna में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जुटी जांच में…

पटना: राजधानी पटना में बीते दिनों आपसी विवाद में मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई। मामला पटना के गौरीचक इलाके की है जहां बीते तीन दिसंबर को बच्चों के विवाद में दो गुट आपस में भिड गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पवित्र बिंद के रूप में की गई।

मामले में परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मामले मृतक के भाई संजय बिंद ने कहा कि दुसरे पक्ष के लोगों ने मेरे भाई की बेरहमी से पिटाई की और जब हमलोग थाना में शिकायत करने गए तो पुलिस ने हमारी शिकायत नहीं सुनी। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों की शिकायत पर हमारे भाई को ही आरोपी बना दिया। उन्होंने बताया कि खेलने के दौरान बच्चों के विवाद में कहा सुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

मारपीट में मृतक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसका पटना के एनएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में गौरीचक थाना के थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बच्चों के खेल में हुए विवाद में दो गुट में मारपीट हुई। मारपीट में एक आठ व्यक्ति घायल हो गए थे जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   NDA गठबंधन में हमारे साथ हुई नाइंसाफी, पशुपति पारस ने कहा ‘हम…’

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...