तिरहुत स्नातक उपचुनाव : निर्दलीय उम्मीदवार ने बनायी जबरदस्त बढ़त

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद (MLC) पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना एमआइटी कॉलेज मुजफ्फरपुर में नौ दिसंबर से लेकर आज भी जारी है। अब तक नौवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी बहुत आगे चल रहे हैं। बंशीधर ब्रजवासी की बढ़त लगभग 11 हजार की हो चुकी है। दूसरे स्थान पर जन सुराज के डॉ. विनायक गौतम हैं। राजद उम्मीदवार तीसरे और जदयू उम्मीदवार चौथे नंबर पर चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी सबसे आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई है।

नौवें चक्र की गणना के उपरांत मतों की अद्यतन स्थिति

– वंशीधर ब्रजवासी 23,003

– डॉ विनायक गौतम 12,467

– गोपी किशन 11,600

– अभिषेक झा 10,316

– राकेश रौशन 3920

– संजय कुमार 4932

– अरविंद कुमार विभात 299

– अरुण कुमार जैन 81

– ऋषि कुमार अग्रवाल 99

– एहतेशामुल हसन रहमानी 511

– प्रणय कुमार 198

– भूषण महतो 42

– मनोज कुमार वत्स 422

– राजेश कुमार रौशन 174

– रिंकु कुमारी 487

– संजना भारती 58

– संजीव भूषण 321

– संजीव कुमार113

कुल वैध मत 69,043

इनवैलिड मत 6843

कुल मतों की संख्या 75,886

यह भी देखें :

केके पाठक से भिड़ने वाले टीचर का जलवा

आपको बता दें कि अपने चुनाव प्रचार के दौरान बंशीधर ब्रजवासी पटना में शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और अन्य दमनात्मक कार्रवाइयों का लगातार जिक्र करते रहे। उन्होंने अपने इलेक्शन को सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मजबूर बताया था। उन्होंने कहा था कि जब तक मैं चुनाव नहीं जीतूंगा, शिक्षकों और स्नातकों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा। तब वंशीधर ने दावा किया कि उनके साथ 60 हजार से अधिक शिक्षक हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए के ओर से जदयू के अभिषेक झा, महागठबंधन के गोपी किशन और जन सुराज के डॉ. विनायक गौतम समेत कई प्रत्याशी मैदान में हैं।

MLC Conting 1 22Scope News

MLC Conting 2 22Scope News

यह भी पढ़े : तिरहुत स्नातक उपचुनाव : मतगणना MIT कॉलेज में शुरू

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...