महापौर ने कहा- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर साफ-सफ़ाई व लाइटिंग का करें उत्तम प्रबंध

बेतिया : जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के निर्देश और नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के अनुरोध पर मंगलवार की शाम नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक आहूत की गई जो महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी के लिखित निर्देश के आलोक में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया आगामी 15-16 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘महिला संवाद यात्रा’ की शुरुआत पश्चिम चंपारण से ही होना सुखद और प्रेरणास्पद है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन का पुरजोर स्वागत करने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट से सर्किट हाउस चौराहा होकर बड़ा रमना मैदान में अवस्थित ऑडोटोरियम तक सुव्यवस्थित आवागमन का उत्तम प्रबंध करने हेतु विभिन्न सड़कों की मरम्मती का निर्णय लिया गया। वहीं गुणवत्तापूर्ण लाइटिंग, डस्टबिन का प्रबंध कराने का निर्णय भी लिया गया। महापौर सिकारिया ने बताया कि महात्मा गांधी सभागार (ऑडोटोरियम) में प्रस्तावित प्रतिनिधि जीविका दीदियों के सम्मेलन को महिला सम्मान का प्रतीक बताते हुए सिकारिया ने कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़े : जनसुराज छोड़कर आए दिनेश ओझा सहित कई लोगों ने थामा JDU का दामन

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...