बाबूलाल मरांडी की मांग, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की हो सीबीआई जांच

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के जारी परिणाम में कई विसंगतियां पाई गई हैं।लगातार सीरियल क्रम से अभ्यर्थियों के उत्तीर्ण होने के बाद परीक्षार्थियों के मन में सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की शंका और गहरी हो चुकी है।

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की हो सीबीआई जांच

उन्होंने कहा कि लाखों छात्र सीजीएल परीक्षा में सीट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन करते हुए कहा कि छात्रों की संतुष्टि के लिए जीएसएससी सीजीएल परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराएं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छात्र हित में सड़क से लेकर सदन तक सीजीएल परीक्षा में हुई साजिश के खिलाफ मुखर आवाज उठाएगी।

वहीं जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इससे नाराज छात्रों ने हजारीबाग में प्रदर्शन कर हजारीबाग को बंद का आह्वान किया। इस दौरान हजारों की संख्या में छात्रों ने सड़कों प्रदर्शन किया और जबरदस्ती दुकानों को बंद कराया।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...