रांची में बीजेपी विधायकों की हुई बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा

रांची. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज बीजेपी विधायकों की बैठक हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हुई। इसमें झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के बचे हुए दो दिवसीय कार्य में महत्वपूर्ण रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

झारखंड विधानसभा का सत्र

झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का पहला सत्र चल रहा है। इस सत्र में आज विधानसभा अध्यक्ष के रूप में जेएमएम विधायक रबींद्र नाथ महतो को चुना गया। वे इस पद पर लगातार दूसरी बार चुने गये हैं। वहीं विधानसभा में अपना पहला भाषण देते हुए नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो ने कई ज्वलंत मुद्दे उठाये।

जयराम महतो ने सदन में छात्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्होंने छात्र आंदोलन से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों अभ्यर्थी सड़कों पर हैं। सीएम हेमंत सोरेन को सदन से बाहर आकर उन अभ्यर्थियों से मिलना चाहिए। वो उनके ही बच्चे हैं। सीएम हेमंत उन्हें संतुष्ट करें और उनकी बातों को सुनें। साथ ही इस दौरान उन्होंने अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे मजदूरों का मुद्दा उठाया और कहा कि राज्य के 45 मजदूर कैमरून में फंसे हैं। उनकी सकुशल वापसी की जाए।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...