लालू के खिलाफ प्रदर्शन : CM नीतीश पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महिलाएं उतरी सड़क पर

पटना : लालू के खिलाफ प्रदर्शन –  राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कल यानी मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार पर विवादस्पद बयान दे दिया था। इसके बाद बिहार की राजनीति गरम हो गई। कल दिन भर सत्ता पक्ष के लोग लालू यादव पर हमलावर हो गए थे। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की महिला प्रकोष्ठ की नेत्रियों ने आज यानी बुधवार को जमकर राजद और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।‌

लालू के खिलाफ प्रदर्शन :

जदयू नेत्रियों का कहना है कि जिस तरह से हमारे अभिभावक स्वरूप बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपमानित किया और उनके खिलाफ और संसदीय शब्दों का प्रयोग किया या कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं है। लालू यादव को इसके लिए नीतीश कुमार से हीं नहीं बल्कि पूरे बिहार की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। यदि लालू प्रसाद यादव माफी नहीं मांगते हैं तो लगातार हम लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक का लालू पर तीखा हमला, कहा- महिलाओं का किया है अपमान, मांगें माफी

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...