पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपर दिए गए बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है। जदयू सांसद लवली आनंद ने लालू यादव पर करारा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में लालू यादव सठिया गए हैं, यह महिला जाति का अपमान है, इस तरह से नहीं बोलना चाहिए। लालू यादव मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं। उसके बाद महिला जाति और बिहार के मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह से बोलना उनको शोभा नहीं देता है। लालू को अपनी बातों को वापस लेना चाहिए।
वहीं लालू प्रसाद यादव के द्वारा यह कहा जाना कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को दे देना चाहिए। इस पर लवली आनंद ने कहा कि यह उनका मामला है। इंडिया गठबंधन में बिखराव है, उसमें हम क्या कर सकते हैं। हम लोग सिर्फ अपनी बात करते हैं। एनडीए एकजुट है और एनडीए के नेतृत्व में देश और राज्य में विकास के लगातार काम हो रहे हैं। तिरहुत स्नातक विधान परिषद चुनाव में एनडीए की हार के बाद लवली आनंद ने कहा कि यह देखना होगा और इस पर विचार करना होगा। यह देखना होगा कि यह हार कैसे हुई सबको साथ लेकर चलना चाहिए था।
यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण का लालू पर तंज, कहा- जो व्यक्ति Old Age में चला जाता है, वो ऐसे ही बोलता है
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट


















