‘496 प्रखंड़ों में 36 सौ बसों के क्रय पर लाभुकों को मिलेगा अनुदान’

पटना : मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत राज्य के 496 प्रखंड़ों में बस परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 36 सौ बसों के क्रय पर लाभुकों को अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा विश्वेशरैया भवन, सभागार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से स्वीकृत ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।स्वीकृत ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने की। परिवहन विभाग मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत पांच लाभुकों के बीच बस की चाभी एवं स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

रोजगार का होगा सृजन

परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि लोगों को प्रखंडो से जिला मुख्यालय एवं राज्य के विभिन्न स्थानों तक बस परिवहन की सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवंबर 2023 में मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत प्रति प्रखंड अधिकतम सात लाभुकों को बस के क्रय पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इससे राज्य में रोजगार का सृजन होगा।

बस के माध्यम से हाइवे पर सुरक्षित परिवहन की मिलेगी सेवा

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि हर गांव को जिले और जिले राजधानी से जुड़े। लोगों को सुरक्षित परिवहन की सेवा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बसों को संचालित की जा रही है। इससे हाइवे पर सड़क दुर्घटना में कमी आएगी।

बस नहीं विकास की गाड़ी है

परिवहन सचिव ने कहा कि प्रखंड से जिला मुख्यालय एवं राज्य के विभिन्न स्थानों तक बस परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह बस नहीं विकास की गाड़ी है । जिला, गांव और शहर एक दूसरे से मिल जाने पर विकास निर्बाध रूप से होगा। योजना की शुरूआत होने से राज्य के लगभग 72 सौ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगर मिलेगा तथा कई परिवारों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

यह भी देखें :

प्रति बस 5 लाभ रुपए का मिलेगा अनुदान

जिस प्रखंड में अनुसूचित जनजाति की संख्या एक हजार से ज्यादा होगी उस प्रखंड में एक अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के कोटि में भी योजना का लाभ दिया जाएगा। यह योजना राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना है, जो कि सीधे आमजनों से जुड़ा हुआ है। इसके तहत 496 प्रखंड हेतु लगभग 36 सौ बसों के क्रय पर प्रति बस पांच लाख रुपया अनुदान के रूप में लाभुक को भुगतान किया जा रहा है।

हर जिले में होंगे नोडल पदाधिकारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के जेनरल मैनेजर साउथ नेटवर्क रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। साथ ही विकास एवं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हर जिले में नोडल पदाधिकारी होंगे ताकि लाभुकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इस मौके पर परिवहन विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन, उपसचिव अरुणा कुमारी, अर्चना कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : ‘नए साल में 15 अगस्त से पहले पटना Metro की मिलेगी सौगात’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...