Patna में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं काटना होगा अंचल कार्यालय का चक्कर, नगर निगम…

मंजेश कुमार

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सभी विभागों को एक एक कर ऑनलाइन किया जा रहा है। अब राजधानी पटना में नगर निगम लोगों को एक नई व्यवस्था देने जा रही है। अब लोगों को अपने परिजनों के निधन के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा बल्कि उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र अब श्मशान घाटों पर ही मिल जायेगा। नगर निगम यह व्यवस्था राजधानी के चार श्मशान घाट दीघा घाट, बांस घाट, गुलबी घाट और खाजेकला घाट पर कर रहा है।

इस संबंध में नगर आयुक्त अनिमेष कुमार परासर ने आदेश जारी करते हुए सभी चार श्मशान घाटों के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर दिया है और उन्हें घाटों पर उपयोगी सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। इस व्यवस्था होने के बाद घाटों पर दाह संस्कार करने के साथ ही लोगों को मृत्यु प्रमाणपत्र दे दिया जायेगा। पहले यह सुविधा नहीं थी बल्कि पहले सुविधा थी कि नगर निगम के कर्मी निबंधन नंबर देते थे और उसके आधार पर लोगों को अंचल कार्यालय से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना पड़ता था।

इसके साथ ही लोगों को अब दाह संस्कार के लिए लकड़ी भी घाटों पर ही उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए भी नगर निगम ने वन विभाग से बात की है और अब वन विभाग नगर निगम को श्मशान घाटों पर लकड़ी उपलब्ध कराएगा। इतना ही नहीं नगर निगम श्मशान घाटों पर डोम राजा और लकड़ी दोनों का दर भी निर्धारित करेगा ताकि लोगों को अधिक मूल्य न चुकाना पड़े। नगर आयुक्त के जारी आदेश के तहत जल्दी ही पटना के चार श्मशान घाटों पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   IPL की तर्ज पर बिहार में बीसीए कराएगा बिहार रूरल लीग, छिपी प्रतिभा को निखारा जायेगा

Patna Patna Patna Patna

Patna

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...