ईंट भट्ठों में न हो उपजाऊ जमीन की मिट्टी का प्रयोग, CM Yogi का निर्देश

लखनऊ : ईंट भट्ठों में न हो उपजाऊ जमीन की मिट्टी का प्रयोग, CM Yogi का निर्देश। यूपी में CM Yogi आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन के अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिया है कि – ‘ईंट भट्ठों में  उपजाऊ जमीन की मिट्टी का प्रयोग न हो, इसका खास ध्यान रखा जाए। … नदियों के किनारे मिट्टी-बालू तथा सिल्ट का प्रयोग ईंट बनाने में किया जाए। यह पर्यावरण को बचाने में कारगर होगा’।

CM Yogi बोले – नदी के कैचमेंट एरिया में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने अधिकारियों से आगे कहा कि – ‘नदी के कैचमेंट एरिया में किसी भी प्रकार के अवैध खनन की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तकनीक का उपयोग करते हुए इसे सख्ती से रोका जाए।

…स्वीकृत खनन क्षेत्र के अंदर खनन कर रहे वाहनों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाया जाए, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि खनन स्वीकृत क्षेत्र में ही हो रहा है या नहीं। इससे परिवहनकर्ता को भी सहूलियत होगी’।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi ने कहा – ओवरलोडिंग हर हाल में जीरो पॉइंट पर ही रोकें…

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेजी से प्रयास करें। सड़कों के किनारे ओवरलोड वाहन कतई न खड़े किए जाएं। कर अपवंचन तथा ओवरलोडिंग रोकने के लिए जनपदों में 55 चेक गेट्स स्थापित किए गए हैं। इन पर शीघ्र ही वे इन मोशन संयंत्र लगाए जाएं।

…ओवरलोडिंग हर हाल में जीरो पॉइंट पर ही रोका जाए। अन्य राज्यों से प्रदेश में उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की वैधता की जांच के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश से एपीआई इंटीग्रेशन किए गए हैं’।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi का निर्देश- अवैध खनन के खिलाफ जारी रहे छापेमारी, कराएं उसकी वीडियोग्राफी भी…

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने अधिकारियों को खास सलाह के साथ निर्देश दिया। CM Yogi ने कहा कि – ‘जनपदों में टास्क फोर्स अवैध खनन को रोकने के लिए समय-समय पर छापेमारी करते रहें। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित हो। इसकी वीडियोग्राफी भी नियमित कराई जाए।

…जून से अगस्त के मध्य ही वर्ष भर की कार्ययोजना तैयार की जाए। समय से कार्ययोजना तैयार करने से सरलतापूर्वक कार्य संपन्न होंगे। विभागीय स्तर पर पेंडिंग मामलों का समय से निस्तारण किया जाए। विभाग के विभिन्न स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए’।

 सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले – चालू वित्त वर्ष में यूपी ने भूतत्व और खनन से अर्जित की 2407 करोड़ की राजस्व आय

CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के क्रम में पाया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2407.20 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति हुई है।

CM Yogi ने कहा कि – ‘इसमें और वृद्धि की अपेक्षा है। इसकी बेहतरी के लिए विभागीय व जनपद स्तर के अधिकारी तेजी से प्रयास करें। राजस्व प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी व जिला खनन अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।  सोनभद्र, बांदा, कौशांबी तथा महोबा में खनन के दृष्टिगत राजस्व वृद्धि की असीम संभावनाएं हैं।

…कम राजस्व प्राप्त करने वाले जनपदों की समीक्षा करते हुए इनमें भी राजस्व बढ़ोतरी के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। शासन, विभाग व जनपद स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों पर शीघ्रता से निर्णय लेकर कार्रवाई बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के अन्य उपायों पर भी विचार करें’।

Related Articles

Video thumbnail
JSSC CGL पेपर लीक में फंस गया पेंच, FSL रिपोर्ट बनेगा सबूत, अदालत पर टिकीं नजरें | Jharkhand News |
05:38
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News @22SCOPE Big News | (10-04-2025)
11:02
Video thumbnail
कांग्रेस अब अपने एजेंडे को लेकर बढ़ेगी आगे, चुनावी वादे होंगे पहली प्राथमिकता, और क्या जानिये...
04:44
Video thumbnail
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बड़े एलान के बाद भी अभिभावक परेशान, क्या होगा समाधान | News 22Scope |
04:28
Video thumbnail
रामगढ़: हैवी ब्लास्टिंग से रैयत का घर क्षतिग्रस्त, पीड़ित परिवार ने सिरका कोलयरी प्रबंधन को लिखा पत्र
03:24
Video thumbnail
बोकारो में विस्थापित आंदोलन के शहीद प्रेम महतो के आवास पहुंचे बाबूलाल, आंदोलन को ले... News 22Scope
03:57
Video thumbnail
JPSC के अभ्यर्थी घेरेंगे आयोग का दफ्तर, नहीं हुआ कैलेंडर का एलान तो क्या होगी रणनीति | News 22Scope
05:51
Video thumbnail
नीतीश को अपशब्द कहने वालों पर भड़के सुनील पाण्डेय, कहा- NDA 200 पार...
05:11
Video thumbnail
अनिल टाईगर हत्याकांड को लोहरदगा से जोड़ डायवर्ट करने की क्यों हुई थी कोशिस, बाकी हैं आने कई जवाब
06:20
Video thumbnail
मंत्री चमरा के घर का होगा घेराव, आदिवासी संगठनों ने बनाई रणनीति, क्या है मायने | Jharkhand News |
05:28
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -