एमडीएम चावल हेराफेरी मामले में बीईईओ पर एक्शन, एसडीएम ने रोका वेतन

गावां (गिरिडीह) गावां प्रखंड के स्कूलों में एमडीएम का चावल पहुंचाने के दौरान कालाबाजारी को लेकर हेराफेरी मामले में गावां बीईईओ तितुलाल मंडल का वेतन पर रोक लगाई गई है। बीईईओ पर यह कार्रवाई खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन के द्वारा की गयी है।

गौरतलब है कि सोमवार को गावां में एमडीएम का चावल लेकर एक वाहन मिर्जागंज की ओर भाग गया था। वहीं दूसरा वाहन भी तय स्कूलों की जगह दूसरे स्कूल चावल लेकर पहुंच गया था, जिसे ग्रामीणों की शिकायत पर जब्त भी किया गया था। इसी मामले में बीईईओ द्वारा सही ढंग से मॉनिटरिंग नहीं किये जाने को लेकर खोरीमहुआ एसडीएम ने बीईईओ को शोकॉज किया था, जिसका सन्तोषजन जवाब नहीं मिलने पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की है।

इस मामले में एसडीएम अनिमेष रंजन ने बताया कि गावां में एमडीएम चावल को स्कूलों तक पहुंचाने में गड़बड़ी उजागर हो रही है। प्रखण्ड स्तरीय जांच में कई बिंदुओं पर गड़बड़ी उजागर हुई है। इसके अलावा डीएसई को निर्देश दिया गया है कि वाहनों में लगे जीपीएस की जांच करते हुए विस्तृत रिपोर्ट दें। जब तक जांच पूरी नहीं होती है, तब तक के लिए बीईईओ के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया हूं।

गावं से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...