तालाब से अज्ञात युवती का शव बरामद, इलाके में सनसनी

सिवान : सिवान जिले के बढ़हरिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां जमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर स्थित तालाब से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सुबह तालाब में शव को पानी पर तैरते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बढ़हरिया थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की।

Goal 2 22Scope News

युवती ने जींस और शर्ट पहन रखी थी – पुलिस

पुलिस के अनुसार, युवती ने जींस और शर्ट पहन रखी थी। उसके गले में एक चेन और हाथ में काला धागा और कड़ा था। शव के पास से पुलिस ने जेब से 500 और 100 रुपए के नोट भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या या आत्महत्या का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा को सूचित किया।

यह भी देखें :

घटनास्थल पर पहुंचे SHO और CO, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रूपेश वर्मा और सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब शव की शिनाख्त में जुट गई है और आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े : छठ पूजा में उतरना था मन्नत, ननिहाल में आया किशोर का तलाब में डूबने से मौत…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...

JDU MLA इंद्रदेव सिंह पटेल ने सदन में उठाई अपने क्षेत्र...

सिवान : बिहार विधानसभा में पांच दिन का मॉनसून सत्र चल रहा है। सिवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कें, बदहाल स्कूल...