Dhanbad : फ्रैक्ट्री में दौड़ रही थी मौत! चपेट में आने से चली गई मजदूर की जान…

Dhanbad : कुमारधुबी ओपी अंतर्गत पंचमोहली पंचायत के बरडंगाल त्रिपति बालाजी फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान ललन भूइंया के रुप में हुई है। घटना के बाद आनन फानन में मजदूरों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उबाल… 

Dhanbad : मौके पर पहुंची पुलिस
Dhanbad : मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी प्रभारी राजेश कुमार लोहरा अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गए।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : डीजे का विरोध करना पड़ गया महंगा, पूर्व मुखिया को पत्थर से कूचकर मार डाला… 

Dhanbad : प्रबंधन से मिली घटना की सूचना

घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि बेटा रोजाना की तरह सुबह काम करने फैक्ट्री गया था। जहां से उन्हें कुछ देर पूर्व सूचना मिली कि वह बीमार है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल आने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक मेरा बड़ा बेटा है, इसके अलावा एक छोटा बेटा तथा दो बेटी है।

Dhanbad : मामले का जांच करती पुलिस
Dhanbad : मामले का जांच करती पुलिस

ये भी पढ़ें- Gumla में दहशत का माहौल, जंगली हाथियों ने युवक को पटककर मार डाला, दूसरी मौत… 

Dhanbad : सीढ़ी पर दौड़ रहा था करंट, चपेट में आ गया मजदूर

घटना के संबंध में एक अन्य मजदूर ने बताया कि सुबह वह काम करने के लिए फैक्ट्री आया था। मिट्टी पिसाईं करने के लिए जैसे ही वह लोहे की सीढ़ी पर चढ़ा उसे करंट लग गया। सीढ़ी के पास से एक तार गया हुआ था जो कटा रहने के कारण सीढ़ी में सट गया और पूरे सीढ़ी में करंट आ गया जिसके कारण घटना घटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चिरकुंडा थाना के जूनकुंदर का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

आजाद अंसारी की रिपोर्ट—

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: जमशेदपुर में PIB की बड़ी कार्यशाला, पत्रकारों...

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), रांची ने जमशेदपुर में 'वार्तालाप-2026'...

Garhwa Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले से बदली युवाओं की किस्मत,...

Garhwa Rojgar Mela 2026: गढ़वा जिले में श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग के तहत जिला रोजगार कार्यालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा आयोजित 'दत्तोपंत...

Dhanbad News: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर...

Dhanbad News: निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर फ़ोन कॉल, WhatsApp कॉल और ऑडियो मैसेज के ज़रिए धमकी देने का...