दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने की लूटपाट, CCTV में कैद

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन गांव में मधेपुरा-पतरघट मुख्य मार्ग के बगल में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर बदमाशों ने नोजलमैन को पिस्टल दिखाकर रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बता दें कि बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। दरअसल, मामला सदर थाना क्षेत्र के सुखासन मुख्य मार्ग स्थित आर्या पेट्रोल पंप का है जहां बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

वहीं पीड़ित नोजलमैन टुनटुन कुमार ने बताया कि एक बाइक सवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचा और 599 रुपए का पेट्रोल बाइक में देने को कहा। पेट्रोल देने के बाद जब नोजलमेन ने उनसे रुपए की मांग की तो दो युवक हथियार सटा दिया और रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। साथ ही धमकी दी कि अगर हल्ला करोगे तो जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि बैग में करीब 34 से 35 हजार रुपए था। पीड़ित नोजलमैन ने सदर थाना में आवेदन देकर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के नोजलमैन से छीनतई की घटना संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : संवेदक पर अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड की फायरिंग, अस्पताल में मौत

रमण कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...