संवेदक पर अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड की फायरिंग, अस्पताल में मौत

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खावन दियारा से मारुति कार से ठेकेदार पवन कुमार राय रोड का काम कराकर अपने परिजन के साथ लौट रहे थे। करामा चौक से आगे पेट्रोल पंप से पहले दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने आगे से कार को रोककर ठेकेदार को मारुति कार से उतरवा कर गोलियों से छलनी कर दिया। ठेकेदार पवन कुमार राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलती ही पुरैनी थाना की पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर मधेपुरा सदर अस्पताल में देर रात पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। बहरहाल, पुलिस मामले कि जांच कर रही है। वहीं मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी गांव वार्ड संख्या-9 के जनेश्वरी राय के पुत्र 44 वर्षीय पवन कुमार राय के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े : Patna में अपराधियों ने पुलिस को दी चुनौती, रंगदारी को लेकर फायरिंग

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...