झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी कमलेश कुमार की जमानत याचिका पर ईडी से मांगा जवाब

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन घोटाले के आरोपी कमलेश कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है।

कोर्ट ने ईडी को 10 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कमलेश कुमार ने इससे पहले ईडी द्वारा उसकी जमानत याचिका खारिज करने के बाद हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी।

ईडी ने 24 सितंबर को कमलेश कुमार समेत छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

21 जून को ईडी ने कमलेश कुमार के कांके रोड स्थित फ्लैट पर छापेमारी की थी, जहां से एक करोड़ रुपये नगद और 100 कारतूस बरामद किए गए थे।

इसके बाद 26 जुलाई को ईडी ने कमलेश कुमार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

ईडी ने कांके और गोंदा थाना में दर्ज दो-दो केसों को टेकओवर करते हुए कमलेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार पांडेय और नुरुल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...

NTA Exam Calendar 2027: JEE Main, UGC NET और CUET PG...

 NTA ने JEE Main 2027, UGC NET दिसंबर 2026, CSIR UGC NET और CUET PG 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें...

Cyclone Alert: झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम,...

 Cyclone Alert के बीच झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची में बिजली विभाग अलर्ट, स्कूल...