Advertisment

Jharkhand Weather Today : कपकपा देगी ठंड कांके का पारा 2.5 डिग्री, 20 से बारिश की संभावना…

Jharkhand Weather Today

Ranchi : झारखंड में इन दिनों कपकपा देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड इसकी चपेट में है। कुहांसा और कनकनी के साथ ठंडी हवाओ के झोंके ने मौसम का मिजाज ही बद दिया है। आलम यह है कि सबसे ठंडी जगहों पर सुमार कांके का तापमान 2.5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मैकलुस्कीगंज का तापमान 3 डिग्री तक चला गया है। इतना कम तापमान बर्फीले जगह हिमाचल और कश्मीर में होते हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih Crime : अवैध कोयला लदे 3 ट्रक सहित 3 पिकअप वाहन जब्त, भारी मात्रा में… 

Jharkhand Weather Today : 9 जिलों का पारा 6 डिग्री से भी नीचे

राजधानी रांची समेत रामगढ़, गुमला, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, चतरा समेत कई जिले शीतलहर की चपेट में है। ताज्जुब वाली बात ये हैं कि राज्य के करीब 9 जिलों का पारा 6 डिग्री से भी नीचे आ चुका है इनमें खूंटी, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, सिमडेगा, गढ़वा, हजारीबाग, जामताड़ा और लोहरदगा शामिल है।

ये भी पढ़ें- Simdega : बानो में क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह का आयोजन 

वहीं अगर राजधानी रांची की बात करे तो यहां रोज तापमान में गिरावट हो रही है। पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान दो डिग्री नीचे गिरकर 7. 6 डिग्री तक आ चुका है। मौसम विभागद की माने तो अगले तीन दिनों तक राज्य के तापमान में मामूली वृद्धि होने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान न्यूनतम पारा में वृद्धि और अधिकतम में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार 20 के बाद बादल छाने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है।

 

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों...

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास...

Gumla JJMP Arrest: गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत...

Gumla JJMP Arrest: गुमला पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डुमरी थाना क्षेत्र के जंगल में चलाए गए विशेष अभियान...

पूर्वी चंपारण में बकरे का अनोखा जन्मदिन, केक काटकर हुई हनुमान...

पूर्वी चंपारण: हरसिद्धि प्रखंड की पानापुर रंजीता पंचायत के नवका टोला गांव में सोमवार को एक अनोखा आयोजन लोगों के बीच चर्चा का विषय...