BPSC Exam: बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा की गई रद्द, बीपीएससी…

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बीपीएससी ने बड़ी घोषणा की है। बीपीएससी ने बीते 13 दिसंबर को राजधानी पटना के बापू परीक्षा केंद्र में आयोजित परीक्षा (BPSC Exam) को रद्द कर दिया है। बापू परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों की परीक्षा दुबारा ली जाएगी। इसके साथ ही बीपीएससी ने कहा कि बापू परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के रूप मे असामाजिक तत्व शामिल थे।

जिन्होंने कानून हाथ में लिया उनको पहचान कर के उन पर कार्यवाही की जा रही है। 23 लोगों को पहचान कर चुकी है जबकि दो सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पटना एसएसपी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। आयोग दुबारा परीक्षा की तारीख तय कर जानकारी साझा करेगा। बता दें कि बीते 13 दिसंबर को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया था। इस दौरान अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र लेकर बाहर आ गए थे।

बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा कि जांच में भी मामले सामने आया है और कई अभ्यर्थियों ने भी आयोग को मेल भेज कर बताया है कि हमलोग शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दे रहे थे लेकिन कुछ लोग हमारे कक्ष में घुस गए और परीक्षा देने से रोक दिया। सभी परीक्षा कक्ष में चार चार कैमरा लगा था और उस कैमरा के माध्यम से हम लोग उपद्रवियों को चिह्नित कर रहे हैं। उपद्रवियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बीपीएससी के अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने उपद्रव किया उनकी वजह से परीक्षा बाधित हुई और अंत तक यह भी देखने को मिला कि परीक्षा केंद्र में कुछ लोग मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। इस कारण सही अभ्यर्थी जो चाह कर भी परीक्षा नहीं दे सके उनके प्रति भी आयोग की जिम्मेवारी है कि कुछ तत्वों के कारण उनके साथ जिम्मेवारी न हो।

आयोग ने जिला प्रशासन की रिपोर्ट, केंद्राधीक्षक की रिपोर्ट, आयोग के पदाधिकारियों ने केंद्र पर जा कर जो जांच की सभी फैक्टर को ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है। परीक्षा में करीब साढ़े चार अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी, आयोग उनकी अनदेखी नहीं कर सकता है और इस अफरातफरी के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी कदाचार किये भी होंगे उन्हें भी फायदा नहीं लेने दिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   राज्य में परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर EOU लगातार कर रही है कार्रवाई, डीआईजी ने कहा…

 पटना से महीप राज की रिपोर्ट
BPSC exam BPSC exam BPSC Exam BPSC Exam BPSC Exam

BPSC exam

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...