पटना व भागलपुर जिले के 2 महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

939
पटना व भागलपुर जिले के 2 महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
Advertisment

पटना : पटना एवं भागलपुर जिले में सड़क संरचना के उन्नयन हेतु दो महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पटना जिले में Left out of NHAI (Ch-3.370 से 11.430 तक कुल 8.06 किमी) और दीघा सर्विस लेन (Ch-9.570 से 10.550 तक कुल 0.980 किमी) के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। वहीं भागलपुर जिले में एनएच-131B (किमी 0.800 से 15.000 किमी) के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।

Advertisment

उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पथ निर्माण विभाग लगातार विभिन्न जिलों में जिन सड़कों में नवीनीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चिन्हित कर उनके नवीनीकरण का कार्य कर रही है। इसी दिशा में पटना एवं भागलपुर जिले में भी दो सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गयी है। पथ प्रमंडल, पटना पश्चिम अंतर्गत Left out of NHAI (Ch-3.370 से 11.430 तक कुल 8.06 किमी) और दीघा सर्विस लेन (Ch-9.570 से 10.550 तक कुल 0.980 किमी) के नवीनीकरण कार्य के लिए 933.53 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति की दे दी गई है। इस कार्य के बाद खगौल-दीघा नहर पथ पर यात्रा करना आमजन के लिए अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

यह पथ (खगौल-दीघा नहर) दक्षिण बिहार से जेपी सेतु होते हुए उत्तर बिहार जाने का मुख्य पथ है। वर्तमान समय में उक्त नहर पथ एक व्यस्ततम पथ हो गया है। जिसपर अनेकों अपार्टमेंट, अस्पताल, बहुमंजिला इमारत आदि निर्मित है। इस पथ से होकर उत्तर बिहार के लोग प्रतिशिष्टित्त एम्स, अरवल, औरंगाबाद आदि जगह आते-जाते हैं। यह पथ पटना के तीन मुख्य पथों एनएच-139, एनएच-98 (एम्स गोलम्बर) नेहरु पथ एवं बांकीपुर-दानापुर पथ को आपस में जोड़ती है।

यह भी देखें :

इसी प्रकार राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर अंतर्गत एनएच-131B (किमी 0.800 से 15.000 किमी) में IRQP (Improvement of Riding Quality Programme) कार्य के लिए 910.59 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस पथ की कुल लंबाई 14.20 किमी है और इसमें 40mm BC (बिटुमिनस कंक्रीट) का प्रावधान भी किया गया है। दो राष्ट्रीय उच्च पथों एनएच-80 & एनएच-31 को जोड़ता है। इस पथ के नवीनीकरण कार्य से विक्रमशिला सेतु से होकर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

यह भी पढ़े : संजीव हंस पर ED का बड़ा एक्शन, 3 महानगरों में 7 संपत्तियां जब्त

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement