Aurangabad Accident : सड़क दुर्घटना में भाई-बहन समेत 4 घायल

औरंगाबाद : Aurangabad Accident –  रफीगंज शिवगंज पथ के अकौनी मोड़ के पास गुरुवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रफीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। घायल की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के उचौली गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान (30 साल), सुबी कुमारी (18 साल) और रवि कुमार (17 साल) एक दूसरे बाइक सवार घायल हैं।

Aurangabad Accident – 

घायल धर्मेंद्र पासवान के चचेरा भाई पंकज कुमार सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 12:30 में जानकारी दिया कि धर्मेंद्र पासवान और उनकी बहन सुबी कुमारी को जयपुर जाना था। इसलिए ट्रेन धरने के लिए रफीगंज रेलवे स्टेशन बाइक के माध्यम से रवि कुमार छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार बाईक ने टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए धर्मेंद्र पासवान, सुबी कुमारी और रवि कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया।

यह भी देखें :

Aurangabad Accident – 2 पुत्री का था मुंडन

घायल धर्मेंद्र पासवान के चचेरा भाई पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र पासवान पत्नी एवं बच्चों के साथ जयपुर में ही रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। दो दिन पहले उनकी पुत्री पांच वर्षीय प्रीति कुमारी और तीन वर्षीय प्रीति कुमारी का एक जनवरी को बालाजी मंदिर मेहंदीपुर राजस्थान में मुंडन था। इसलिए वह अपने बहन सुबी कुमारी को साथ ले जाने के लिए आए हुए थे। रवि कुमार बाइक के माध्यम से दोनों को छोड़ने के लिए स्टेशन जा रहा था, इसी बीच घटना घटी।

यह भी पढ़े : Facebook से हुआ प्यार, हाजत से प्रेमी फरार

धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...