ट्रेन में कर रहा था पॉकेटमारी, यात्रियों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

औरंगाबाद : फेसर रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आसनसोल वाराणसी पैसेंजर आकर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई. जैसे ही पैसेंजर खड़ी हुई वैसे ही ट्रेन से 4 लोग उत्तर कर बड़ी तेजी से भागने लगे. उनके पीछे कुछ पैसेंजर भी भाग रहे थे, फिर क्या था यह देखते ही कुछ ग्रामीण भी उनके पीछे दौड़ पड़े और झिकटिया गाँव के पास पैसेंजर और ग्रामीणों के सहयोग से चारों लोगो को धर दबोचा गया. जब इसकी जानकारी ली गई तो पता चला कि चारों व्यक्ति पॉकेटमार थे. जिसके द्वारा ट्रेन में कई लोगों की पॉकेटमारी किया गया था औऱ कई महिलाओं की आभूषण भी काट लिया गया था. पॉकेटमारो के पास से कई मोबाइल भी बरामद किया गया है. इन लोगो के बारे में पैसेंजर को भनक लग गया था तो फिर क्या था पैसेंजर को भनक लगते ही इन चारों पॉकेट मारो के पीछे दौड़ पड़े और उन्हें पकड़ लिया गया. घटना की खबर मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चारों पॉकेटमार को पकड़कर कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

थाने से 200 मीटर दूर दुकान में हुई चोरी, पुलिस बेखबर

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...