LJPR के सारे जिला प्रभारी की हो गई छुट्टी, अब क्या करेंगे चिराग…

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं। बिहार में विधानसभा का चुनाव अगले वर्ष है लेकिन सभी पार्टियां अभी से ही पूरे जोर शोर से चुनावी अभियान में जुटी हुई है। कई पार्टी के नेता बिहार का भ्रमण कर रहे हैं तो कुछ नेता अपने पार्टी की कमिटियों का पुनर्गठन। इसी कड़ी में अब चिराग पासवान की लोजपा (रा) ने बिहार के सभी जिला के प्रभारी और सह प्रभारी को हटा दिया है।

मामले की जानकारी लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दी। राजू तिवारी ने बताया कि जिलों में बहुत जल्दी ही फिर से नई कमिटियों का गठन किया जायेगा। सूत्रों की मानें तो जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी को हटाये जाने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार प्रभारी एवं जमुई के सांसद अरुण भारती का है। राज्य के जिलों की नई कमिटी का गठन लोकसभा के शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद की जाएगी क्योंकि पार्टी के सभी वरीय नेता इन दिनों शीतकालीन सत्र की वजह से दिल्ली में हैं।

बता दें कि चिराग पासवान की लोजपा(रा) की स्थिति इन दिनों एनडीए में काफी मजबूत है और पिछले लोकसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी का स्ट्राइक रेट भी 100 प्रतिशत है जिसकी वजह से उनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ है और बिहार विधानसभा चुनाव में भी चिराग पासवान एक बार फिर नए दांव पेंच के साथ उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   iPhone बनाने वाली कंपनी भी करेगी बिहार में निवेश, अब तक एक लाख करोड़ रूपये के निवेश का मिला कन्फर्मेशन

LJPR LJPR LJPR

LJPR

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...