पटना पहुंचे LJPR के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पटना: महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद अब एनडीए बिहार में आगामी चुनाव की तैयारी में जुट गया है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री लोजपा(रा) ने भी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। लोजपा(रा) ने जमुई के सांसद अरुण भारती को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है साथ ही खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को सह चुनाव प्रभारी बनाया है।

बिहार चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी बनाये जाने के बाद अरुण भारती और राजेश वर्मा पहली बार पटना पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ शाहनवाज अहमद कैफ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय, विष्णु पासवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, एससी/एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, अति पिछड़ा अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता

अल्पसंख्यक अध्यक्ष सलीम साहिल, लेबर सेल अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान, प्रदेश महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती, सह कार्यालय प्रभारी आनंद चंद्रवंशी, सुरेश पासवान समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पहुंच कर उनका स्वागत किया। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Vidhan Sabha का आज दूसरा दिन, पेश हो सकते हैं कई विधेयक

LJPR LJPR LJPR

LJPR

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...