कोडरमा में ग्रामीणों ने सीओ की गाड़ी घेरी, जमकर हुआ हंगामा

कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो खरीटांड में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर गतिरोध बढ़ गया है और ग्रामीण आर-पार की लड़ाई पर आमादा है। प्लांट निर्माण लिए चल रही जमीन मापी के दौरान कोडरमा हलधर शेट्टी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा मचाते हुए पत्थरबाजी भी की। बहरहाल बगैर जमीन मापी किए बिना सीओ की अगुवाई में पहुंची अंचल की टीम को वापस लौटना पड़ा।

गुमो के खरीटांड के खाली पड़े इस भूभाग पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाना है। जुडको की ओर से निर्माण के लिए चिह्नित भूमि पर जमीन की मापी का कार्य किया जा रहा था। यहां लगने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से कोडरमा और झुमरी तिलैया में शहरी जलापूर्ति का संचालन किया जाना है। तीन साल पहले ही जमीन चिन्हित की गई थी और इस बाबत ग्रामीणों को जानकारी भी दी गई थी, लेकिन जब निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हुई तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

कोडरमा में ग्रामीणों ने सीओ की गाड़ी घेरी

सीओ हालधर शेट्टी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब वे लोग वहां पहुंचे थे तो ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी घेर ली और दूर से कुछ ग्रामीण पत्थरबाजी भी करने लगे। जिसके कारण जमीन की मापी किए बिना आंचल की टीम को वापस लौटना पड़ा। इधर इस मामले को लेकर सीओ के आवेदन पर तिलैया थाने में 17 नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।

वहीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जमीन का चयन 3 साल पूर्व ही ग्रामीणों की सहमति से की गई थी।  उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समझा बूझकर काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य नहीं होने से झुमरी तिलैया और कोडरमा शहर में जलापूर्ति भी प्रभावित होगी।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...