अंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, शाह का पुतला फूंका

नवादा : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए गए कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को नवादा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में विरोध मार्च निकला गया और पुतला दहन किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह के नेतृत्व में अमित शाह का पुतला दहन टाउन थाना नवादा के समीप जलाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेने को‌ फैशन बताकर मजाक बनाया। शाह ने कहा कि अंबेडकर का नहीं, भगवान का नाम लेना चाहिए, उससे स्वर्ग मिलता है।

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भीमराव अंबेडकर की भगवान से तुलना करके, अंबेडकर को भगवान से हीन, हकीर, तुच्छ और निकृष्ट कहने-बताने की ये कोशिश, बहुत ही धूर्त और शर्मनाक है। अमित शाह का इस तरह मजाक-मखौल उड़ाने वाले अंदाज में अंबेडकर का नाम लेना, अंबेडकर का अपमान है। अंबेडकर का नाम लेने को फैशन बताना, अंबेडकर को मानने वालों का अपमान है। जिनके अंबेडकर मसीहा थे, उन दलितों, आदिवासियों, शोषितों और पिछड़ों का अपमान‌ है। धर्म को आधार बनाकर इस प्रकार का बयान देना अंबेडकरवादियों की भावना को आहत करना है। कांग्रेस पार्टी और इनके कार्यकर्ता अंबेडकर और उनके संविधान को बचाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

यह भी देखें :

मौके पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, रजौली प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी, काशीचक प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव सिंह, नरहट प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्ण कुमार प्रभाकर, बिनोद कुमार पप्पू, मिथिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, राकेश कुमार, फकरुद्दीन अली अहमद, संजय सिंह, वारसलीगंज नगर अध्यक्ष द्रोण कुमार, कुणाल कुमार, धनंजय कुमा, प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, मोहम्मद इकबाल और मनोज यादव आदि लोगों उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : कांग्रेस ने शाह का एकता चौक पर किया पुतला दहन

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JEE एडवांस्ड 2026 के नतीजे हुए घोषित, बिहार के शुभम कुमार...

गयाजी : देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड-2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार बिहार के गयाजी के...

रात के अंधेरे में जानलेवा हमला, एक की मौत, 3 जख्मी

खगड़िया : खगड़िया जिले में पुलिसिया इकबाल खत्म हो गया है। रात के अंधेरे में एक परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला किया...

बिहार में बस यात्रा हुई महंगी : एक जून से 5...

पटना : बिहार में बस यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक किराया चुकाना होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने एक...

Jharkhand Sand Crisis: एनजीटी प्रतिबंध से पहले बालू की जमाखोरी तेज,...

झारखंड में 10 जून से बालू खनन पर एनजीटी की रोक से पहले जमाखोरी और मुनाफाखोरी बढ़ गई है। रांची में बालू की कीमतें...

Ranchi Land Fraud Case: फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ की ठगी...

 रांची के पुंदाग में जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिल्डर की शिकायत पर आरोपी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img