Amit Shah का चुनावी दौरा शुरू, आयेंगे बिहार देंगे जीत का टिप्स

पटना: गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर बिहार आयेंगे। हालांकि अमित शाह के बिहार दौरा की आधिकारिक पुष्टि भाजपा की तरफ से अभी नहीं की गई है। अमित शाह अपने बिहार दौरा के दौरान आगामी वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और बिहार में भाजपा की स्थिति का आकलन करेंगे। इसके साथ ही वे बिहार में एनडीए के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

पार्टी सूत्रों की मानें तो अमित शाह पटना में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और वे पटना साहिब गुरुद्वारा भी जायेंगे। इसके साथ ही वे भाजपा समेत एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। बता दें कि दिल्ली में 22 और 23 दिसंबर को कोर कमिटी की बैठक होनी है और इस बैठक में केंद्रीय नेता बिहार के वरीय नेताओं से भी संवाद करेंगे। इसी कड़ी में अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पटना आयेंगे और वे चुनाव की रणनीति के साथ ही बिहार के नेताओं को टिप्स भी देंगे।

अमित शाह बिहार में विधायकों के काम का लेखाजोखा भी करेंगे। वे एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सामंजस्य स्थापित करने की बात पर भी चर्चा करेंगे। हालांकि अभी हाल ही में बिहार में हुए उपचुनाव में एनडीए ने शत प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की है जिसमें भाजपा के पास दो सीटें थी और भाजपा ने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में होगी रोजगार की भरमार, कई बड़ी कंपनियों ने किया करार

Amit Shah Amit Shah Amit Shah
Amit Shah

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...