चरस के साथ एक महिला तस्कर के साथ 4 गिरफ्तार

बेतिया : बेतिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किलो 576 ग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर समेत चार लोगों को गिरफ्तार की है। शुक्रवार देर शाम सदर एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच के दौरान मझौलिया पुलिस ने दो लोगों को एक किलो 38 ग्राम चरस तथा चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार की है। वहीं चनपटिया और सिरिसिया पुलिस गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो किलो 538 ग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार की है।

चनपटिया व सिरिसिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि गुरुवार रात चनपटिया थानाध्यक्ष सम्राट सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैथवलिया चौक की ओर से अपने शरीर में लपेटकर मादक पदार्थ लेकर लौरिया की ओर निकला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैथवलिया -लौरिया रोड में बिजबनिया पेट्रोल पंप से 400 मीटर पूरब एक व्यक्ति को पैदल जाते हुए देखा। पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके शरीर में प्लास्टिक के सहारे लपेटा गया पांच पैकेट बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में पकड़ाए व्यक्ति ने बताया कि उसे यह समान चनपटिया थाना क्षेत्र के सुकट चौक कर्ण पट्टी निवासी साजिद अंसारी गुडडू अंसारी की पत्नी हुसनैना खातून लुधियाना पहुचाने के लिए दिया था।इसके एवज में उसे 5 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस ने दिलीप की निशानदेही पर हसनैना खातून को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ाए तस्कर एवं सरगना दोनो को जेल भेज दिया गया है।

यह भी देखें :

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

वहीं शुक्रवार रात मझौलिया पुलिस ने एसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया पुलिस ने चीनी के समीप तीमोहानी से वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर चेक किया तो उनके पास से एक किलो 38 ग्राम चरस बरामद किया गया। साथ ही एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुआ। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR31AH9518 तथा चेचिस नंबर ME4JC83BKMG009468 एवं इंजन नंबर JC83EG2120953 है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फटापोखर गांव के रहने वाले राहुल ग्वाल तथा टिंकू ग्वाला बताए गए हैं।

यह भी पढ़े : मठिया पंचायत को संवारने में लगे हैं मुखिया और रोजगार सेवक

दीपक कुमार की रिपोर्ट

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...