Desk. दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक बार फिर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दलित छात्रों के लिए डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत दलित छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दिल्ली सरकार उसका खर्च उठाएगी।
अरविंद केजरीवाल का एक और ऐलान
इस स्कॉलरशिप को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जो दलित छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनका सारा खर्चा हमारी सरकार उठाएगी। इसके लिए हम डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप शुरू करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी वालों, तुम बाबा साहेब को गाली दो, मैं उन्हें सम्मान दूँगा। बाबा साहेब को मेरी श्रद्धांजलि…।”
वहीं सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP सरकार ने बाबा साहब के सपने को साकार किया। दिल्ली की AAP सरकार ने बाबा साहब के सपने को पूरा करते हुए बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया। AAP सरकार ने अपने बजट का 25% हिस्सा शिक्षा व्यवस्था पर खर्च किया और तमाम योजनाएं चलाई।
इस योजना को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप’ से विदेश में दलित समाज के बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। सारा खर्च AAP की दिल्ली सरकार उठाएगी।
Highlights



















