गया शहर का प्रदूषण कम करेगी वाटर स्प्रिंकलर मशीन

गया : नगर निगम की ओर से शहर में प्रदूषण नियंत्रण की योजना पर काम शुरू हो गया है. गुरुवार को एक वाटर स्प्रिंकलर मशीन वाहन निगम कार्यालय पहुंची. इस मशीन का शुभारंभ मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार ने विधिवत हरि झंडी दिखाकर  रवाना किया. वाटर स्प्रिंकलर मशीन शहर के प्रदूषित इलाकों में चलाया गया. मौके पर मेयर-डिप्टी मेयर खुद नेतृत्व करते हुए शहर के जीबी रोड, नई गोदाम होते हुए कई प्रदूषित इलाकों में मशीन से छिड़काव कराया.

मेयर गणेश पासवान ने कहा कि इन दिनों राजधानी पटना सहित गया में प्रदूषण का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है. लेकिन वाटर स्प्रिंकलर मशीन आने से शहर में प्रदूषण काफी हद तक नियंत्रण रहेगा. यह जेम पोर्टल से लगभग 55 लाख रूपए की राशि से खरीदी गई है. वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि वाटर स्प्रिंकलर मशीन शहर की उड़ती धूल को पूरी तरह कम करेगा. यह मशीन शहर के प्रदूषित इलाकों डेल्हा, मानपुर, कटारी हिल रोड सहित अन्य इलाकों मुख्य रूप से चलाया जाएगा. यह मशीन से गलियों में भी पाइप से छिड़काव किया जाएगा. नालियों में लावा मारने के काम में भी इसका उपयोग होगा.

रिपोर्ट : राम मूर्ति पाठक

गया शहर का प्रदूषण कम करेगी वाटर स्प्रिंकलर मशीन

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...