Advertisment

खनन माफिया हुए बेखौफ, वनकर्मियों पर हमला कर छुड़ा ले गए माइका लदा टेंपो

 

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत सवैयाटांड़ में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर रविवार के अहले सुबह वनकर्मियों एवं पुलिस बलों के संयुक्त कार्रवाई में तीन टेंपो एवं चार बाइकों पर लदे माइका को जब्त किया गया। साथ ही अवैध खनन में जुटे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं कार्रवाई के बाद लौट रहे वनकर्मियों की टीम पर नीरू पहाड़ी के समीप माइका माफियाओं के द्वारा बीच रास्ते में हमला कर दिया गया और माइका लदे एक टेम्पो को जबरन छुड़ा ले गए। वहीं इस घटना में कुल पांच वनकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

क्या है मामला 

रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात्रि सवैयाटांड़ पंचायत के सपही एवं बसरौन में अवैध खनन कर माइका के परिवहन की गुप्त सूचना मिली। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद डीएफओ श्रेष्ठ कुमार कृष्ण के निर्देश पर फोरेस्टर रवि रंजन कुमार व धनंजय कुमार के अलावे अन्य वनकर्मियों के अलावे रजौली थाना से पीएसआई रौशन कुमार के साथ सशस्त्र पुलिस के सहयोग से सोमवार की सुबह 4:30 बजे तीन टेंपो एवं चार बाइकों पर लदे माइका के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।वन विभाग के कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं द्वारा हमले का प्लानिंग की सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार लोगों एवं जब्त वाहनों को लेकर जंगली रास्तों से न लेजाकर कोडरमा के नीरू पहाड़ी के तरफ से जाने का फैसला लिया गया।

इसी क्रम में नीरू पहाड़ी के समीप वनकर्मियों की टीम पर माफियाओं द्वारा हमला कर जब्त टेंपो व बाइक के अलावे गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के उद्देश्य से हमला कर दिया गया। इस दौरान जब्त तीन टेंपो में से एक टेंपो को जबरन वनकर्मी समेत जंगल की ओर ले भागे। किन्तु पुलिस की सूझबूझ के कारण वनकर्मी के मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर वन विभाग के चालक मुन्ना कुमार को जंगल से घायल अवस्था में बरामद किया गया। इस हमले में वन विभाग के चालक समेत पांच वनकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी देखें :

2 टेंपो व 4 बाइक जब्त, 6 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल

माइका का अवैध खनन को लेकर वन विभाग द्वारा तीन टेंपो एवं चार बाइकों को जब्त किया गया था, जिसमें एक टेंपो को माफिया हमला कर छुड़ा ले गए। वहीं दो टेंपो एवं चार बाइकों में जेएच 12एफ 1108, जेएच 12एच 4962 और जेएच 12ई 2710 पर लदे लगभग 3.5 क्विंटल माइका को जब्त कर वन परिसर लाया गया है। वहीं गिरफ्तार छह लोगों में कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के शिव सागर गांव निवासी मनोरंजन कुमार मेहता व राजित मेहता तिनतारा गांव निवासी तुलसी साह, भेलवा टांड़ गांव निवासी संजय मोदी, मधुवन गांव निवासी राजेंद्र यादव एवं सिजुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव शामिल है। रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि जब्त माइका एवं वाहनों के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही बताया कि गिरफ्तार लोगों से जरूरी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : नवादा DM रवि प्रकाश के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी, 11 गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...