U.P. में Encounter में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर

डिजिटल डेस्क : U.P. में Encounter में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर। U.P के पीलीभीत में सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुए Encounter में 3 खालिस्तानी आतंकवादी  मारे गए हैं। यह Encounter पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में U.P  पुलिस और पंजाब पुलिस के साझा कार्रवाई के दौरान हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस Encounter के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।

मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकवादियों की हुई पहचान…

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में सोमवार की सुबह हुए इस Encounter में मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकवादियों की शिनाख्त कर ली गई है। Encounter के बारे में पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियोें ने बताया कि मारे गए खालिस्तानी आतंकवादियों में पहले की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पंजाब के  गुरदासपुर के कलानौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कलानौर का ही निवासी था।

इसी तरह मारा गया दूसरा आतंकवादी भी गुरदासपुर के उसी थाना क्षेत्र के अगवान गांव का निवासी था और उसकी पहचान वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

तीसरे मारे गए आतंकी की पहचान जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भी गुरदासपुर के उसी थाना क्षेत्र के गांव निक्का सूर का निवासी था।

पीलीभीत में आतंकियों को मार गिराने वाली पुलिस टीम।
पीलीभीत में आतंकियों को मार गिराने वाली पुलिस टीम।

Encounter में खालिस्तानी आतंकियों की गोलीबारी से दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल, उपचार जारी

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में सोमवार की सुबह हुए इस Encounter के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। सुबह-सुबह पौ फटने से पहले ही अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका गोलियों से थर्रा उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो राज्यों के पुलिस की इस साझा कार्रवाई के बाद में स्थानीय लोगों को काफी देर बाद जानकारी हुई जब मारे गए आतंकियों को मेडिकल जांच के अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस के गाड़ियों में बेसुध हाल में लादा जाने लगा।  अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या।

पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस Encounter में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल पुलिस के जवानों में  थाना माधोटांडा के सिपाही सुमित राठी और एसओजी के मोहम्मद शाहनवाज  शामिल हैं। सूचना पाकर एसपी ने सीएचसी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पीलीभीत में एनकाउंटर में घायल सिपाहियों को सीएचसी लेकर पहुंचे साथी पुलिसकर्मी।
पीलीभीत में एनकाउंटर में घायल सिपाहियों को सीएचसी लेकर पहुंचे साथी पुलिसकर्मी।

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकी…

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में सोमवार की सुबह हुए इस Encounter के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीनों  खूंखार आतंकी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे। पंजाब पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। इन तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली।

पीलीभीत में एनकाउंटर के बाद आतंकियों घायलावस्था में अस्पताल ले जाते पुलिस के जवान।
पीलीभीत में एनकाउंटर के बाद आतंकियों घायलावस्था में अस्पताल ले जाते पुलिस के जवान।

यहां पीलीभीत पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी की लेकिन आतंकियों ने चेतावनी के बाद भी सरेंडर करने की बजाय घेराबंदी कर रही पुलिस टीम पर ही धावा बोल दिया। पीलीभीत के पूरनपुर में यह Encounter हरदोई ब्रांच नहर के समीप हुआ।

यूपी और पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के थे। मौके से दो एके-47 और दो पिस्टल बरामद की गई हैं। तीनों ने गुरदासपुर चौकी पर ग्रेनेड फेंका था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img