Central Deputation पर गए गणेश कुमार बनाये गए ADG, 24 IPS का प्रमोशन सीनियर IPS में…

पटना: बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। बिहार सरकार की गृह विभाग ने मामले में अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के 24 जूनियर आईपीएस अधिकारियों को सीनियर प्रशासनिक अधिकारी में पदोन्नति दी है। जूनियर से सीनियर आईपीएस अधिकारी के रूप में प्रोन्नति पाने वाले सभी अधिकारी अभी अपने वर्तमान पदस्थापन पर बने रहेंगे।

कनीय प्रशासनिक अधिकारी से प्रवर प्रशासनिक अधिकारी में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में चंदन कुमार कुशवाहा 2010 बैच के हैं जबकि अन्य 23 अधिकारी 2012 बैच के। राज्य सरकार ने प्रवर प्रशासनिक कोटि के आठ आईपीएस अधिकारियों का प्रोमोशन डीआईजी स्तर पर कर दिया है। इसके साथ ही डीआईजी स्तर के तीन पदाधिकारियों को भी आईजी स्तर में प्रोन्नति दी गई है।

तीनों पदाधिकारी दलजीत सिंह, विवेक कुमार और रंजीत कुमार मिश्रा 2007 बैच के हैं। इन अधिकारियों की प्रोन्नति एक जनवरी 2025 या उनके पदभार ग्रहण की तिथि से मान्य होगा वहीं आईपीएस विवेक कुमार को MCTP Phase IV प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा जिसके बाद उनकी प्रोन्नति प्रभाव में होगी। इसके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 2000 बैच के आईजी गणेश कुमार को एडीजी बनाया गया है।

प्रवर प्रशासनिक पदाधिकारी से डीआईजी बनने वाले आईपीएस अधिकारी

  1. सुधीर कुमार पोरिका
  2. चंदन कुमार कुशवाहा
  3. हर किशोर राय
  4. सत्य प्रकाश
  5. आशीष भारती
  6. राकेश कुमार
  7. राजेन्द्र कुमार भील
  8. स्वप्ना मेश्राम जी

कनीय प्रशासनिक पदाधिकारी से प्रवर प्रशासनिक पदाधिकारी बन्ने वाले आईपीएस अधिकारी

  1. चंदन कुमार कुशवाहा
  2. अवकाश कुमार
  3. आनंद कुमार
  4. कुमार आशीष
  5. रविरंजन कुमार
  6. दीपक रंजन
  7. डॉ इनामुलहक मेंगनू
  8. अमीर जावेद
  9. अशोक कुमार सिंह
  10. संजय कुमार सिंह
  11. राकेश कुमार सिंहा
  12. अजय कुमार पाण्डेय
  13. नीरज कुमार सिंह
  14. सुशांत कुमार सरोज
  15. राजीव रंजन-2
  16. रमण कुमार चौधरी
  17. मनोज कुमार तिवारी
  18. शैलेश कुमार सिन्हा
  19. सत्यनारायण कुमार
  20. मिथिलेश कुमार
  21. रमा शंकर राय
  22. सुशील कुमार
  23. विजय प्रसाद
  24. दिलनवाज अहमद

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Politics: जीविका, रसोइया और आशा कर्मी को किया जाए सरकारीकरण, मांझी की पार्टी की बैठक में प्रस्ताव पास

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Central Deputation Central Deputation Central Deputation Central Deputation
Central Deputation

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...