Jhariya Firing : धनबाद के झरिया में लोदना क्षेत्र के कुजामा ट्रक लोडिंग प्वाइंट मे वर्चस्व को लेकर 18 राउंड गोली चलने की खबर ने सनसनी मचा दी। हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ताज्जुब वाली बात तो यह है कि पुलिस की मौजदूगी में गोलीबारी की घटना घटी है। घटना से मजदूरों में दहशत का माहौल है।
ये भी पढे़ं-Dhanbad : मेरे पति नहीं मिले तो मैं मर जाऊंगी, महिला ने थाने से लगाई गुहार, ये है पूरा मामला…

Jhariya Firing : वर्चस्व की आड़ में की गई गोलीबारी
मिली जानकारी के मुताबिक लोदना क्षेत्र के कुजामा ट्रक लोडिंग प्वाइंट में जंमस बच्चा गुट के समर्थकों ने चेकपोस्ट के समीप कुजामा देवप्रभा आउटसोर्सिंग के कोयला व ओबी डपींग बंद रखा था। यह बंदी प्रदूषण व विस्थापन की आड़ में वर्चस्व के लेकर एक सप्ताह के लिए बंद किया गया। जिसके बाद ट्रक लोडिंग चालू करने को लेकर जनता श्रमिक संघ, भाकपा माले, बीसीकेयू के सयुंक्त मोर्चा के लोग अड़ गए।
ये भी पढे़ं- Sarath Breaking : सीएसपी संचालक को अज्ञात लुटेरों ने मारी गोली, गंभीर…
जिसके बाद अज्ञात लोगों ने भय कायम कायम करने के लिए अंधाधुन गोलियां चला दी। मामले की सूचना मिलने के बाद घनुवाडीह, तीसरा, अलकडीहा, बलियापुर ओर लोदना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती की गई है। घटना के बाद स्थिति तनाव पूर्ण बन गया है।
झरिया धनबाद से सचिन सिंह की रिपोर्ट–


















