Firing : बिहार के कैमूर में 50 राउंड फायरिंग, छात्र की मौत पर मचा बवाल

डिजीटल डेस्क : Firing बिहार के कैमूर में 50 राउंड फायरिंग, छात्र की मौत पर मचा बवाल। बिहार के कैमूर जिला चैनपुर के सिकंदरपुर गांव में एक मामूली विवाद पर करीब 50 राउंड गोलियां चलीं। आपत्तिजनक नारा लगाने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना हुई और उसमें इंटरमीडिएट के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर भारी संख्या में फोर्स उतार दी गई है और हालात पर पर प्रशासन से लेकर शासन स्तर पर लगातार अपडेट लिया जा रहा है। Firing Firing Firing Firing

Firing में घायल दो लोगों को वाराणसी किया गया रेफर

तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मृतक अनीश शाह (24) ग्राम सिकंदरपुर फुलवरिया टोला वार्ड छह निवासी था। गोली लगने से घायलों में उसी मोहल्ले के निवासी मेहराब शाह और मूसा प्रजापति शामिल हैं। दोनों घायलों को सदर अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के बेलाल खान भी मारपीट में घायल हुए हैं जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने ऐहतियाती तौर पर इलाके में डेरा डाल दिया और फायरिंग की घटना से जुड़े दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता कर तनातनी के माहौल को खत्म कराने का प्रयास तेज कर दिया गया है।

मोहर्रम के जुलूस में आपत्तिजनक नारा लगने से उपजा था विवाद

बताया जा रहा है कि मृत अनीश के पक्ष के लोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष मोहर्रम में ताजिया बैठाने का कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी मोहर्रम में ताजिया बैठाने की स्वीकृति भभुआ अनुमंडल कार्यालय से मिली हुई थी।मोहर्रम माह की नवमी तारीख को रात में आयोजित जुलूस के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा आपत्तिजनक नारा लगाया जा रहा था। उसी पर प्रथम पक्ष के लोगों के द्वारा विरोध किया गया और कहा गया कि ताजिया बैठाने के लिए सभी कागजात प्रथम पक्ष के लोगों का जमा है और इस तरह से आपत्तिजनक नारा लगाने पर अगर कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। उसके बाद वहां इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई। किसी तरह मामला सुलझा। फिर बीते शुक्रवार की रात साढ़े 8 बजे के करीब उसी रंजिश को लेकर दोबारा मारपीट हुई और गोली चल गई। मृतक के पिता इलियास शाह के मुताबिक उनका पुत्र अनीश मस्जिद के समीप एक फोटो स्टेट की दुकान पर बीती रात साढ़े 8 बजे के करीब फोटो स्टेट कराने के लिए गया था और वहां दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी।

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...

Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश,...

Hindi Diwas 2026, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...