हजारीबाग से 150 किलो गांजा जब्त, टैंकर में छुपा कर ले जाया जा रहा था बिहार

Hazaribagh-हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धमना मोड़, बाईपास पास से एक टैंकर से 150 गांजा बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक चौथे मनोज रतन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर के एक टैंकर में गांजा छिपा कर बिहार ले जाया जा रहा है.

इसकी सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नजीर अख्तर और अंचलाधिकारी, बरही अरविंद देवासीश टोप्पो को दी गई. दोनों पदाधिकारियों ने तत्काल धमना मोड़ बाईपास के पास चेकिंग अभियान की शुरुआत कर दी. चेकिंग के दौरान टैंकर से भूरे रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा 30 पैकेट गांजा का पैकेट बरामद किया गया. प्रत्येक पैकेट में करीबन 5 किलोग्राम गांजा थी, इस प्रकार करीबन  150 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.  इसके साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

रिपोर्ट- आशिष

 

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...